Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

बाबा साहेब ने दिलाया समानता का अधिकार: विक्रांत

  • हर्षोल्लास से मनाई बाबा साहेब डा. आंबेडकर की जयंती

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: बाबा भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान एक शाम बाबा साहेब के नाम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

मंगलवार की सायं नगर पालिका परिषद के प्रांगण में दलित समुदाय के द्वारा संविधान रचियता बाबा भीमराव अम्बेड़कर का 130 जन्म जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव पर एक शाम बाबा साहब के नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें मुख्य अतिथि जाहिद राज ने फीता काटकर एवं विशिष्ट अतिथि विक्रांत डंगोरिया ने बाबा साहब के चित्र के सम्मुख दीप प्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हरियाणवीं कलाकार बहुजन सुर सम्राट मंजीत मेहरा के ने भीम हमारा चढ़ता सूरज आदि गीतों से बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि विक्रांत डंगोरिया ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर समाज में दलित वर्ग को समानता दिलाने के जीवन भर संघर्ष करते रहे। उन्घ्होंने दलित समुदाय के लिए एक ऐसी अलग राजनैतिक पहचान की वकालत की जिसमें कांग्रेस और ब्रिटिश दोनों का ही कोई दखल ना हो।

1932 में ब्रिटिश सरकार ने आंबेडकर की पृथक निर्वाचिका के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बाबा साहेब को स्वतंत्र भारत का पहला कानून मंत्री बनाया गया। इतना ही नहीं 29 अगस्घ्त 1947 को अंबेडकर को भारत के संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन देवीदास जयंत, नीरज कुमार जंयत, द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान इन्द्रपाल, हर्षित, राहुल, रविन्द्र, सचिन, किरणपाल, प्रवीण कुमार, रवि के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img