Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

दंगे के आरोपी कोर्ट में हुए पेश

  • पिता की हत्या के बाद बीजेपी नेता योगेंद्र वर्मा पर भी हुआ था मुकदमा दर्ज
  • तत्कालीन सपा सरकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे के दौरान दर्ज हुए एक मुकदमे के मामले में मंगलवार को 9 आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जिसमें गवाहों के कोर्ट में पेश ना होने के कारण जज ने अगली तारीख 7 जनवरी नियत कर दी है।

दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में 2013 में कवाल कांड के बाद नंगला मंदौड़ में हुई पंचायत खत्म होने के बाद जैसे ही लोग अपने अपने घरों को जा रहे थे, तो थाना भोपा क्षेत्र के जोली में गंग नहर पटरी पर घात लगाए बैठे संप्रदाय विशेष के लोगों ने पंचायत से वापस लौट रहे लोगों पर हमला बोल दिया था। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनके शव भी गंग नहर के कई दिन बाद बरामद किए गए थे। वहीं कई लोग इस मामले में गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस प्रकरण में दर्जनों ट्रैक्टर भी जलाए गए थे।

इस घटना में थाना भोपा क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी निवासी किसान सोहन वीर सिंह की भी हत्या हुई थी, जिसका शव गंग नहर से 3 दिन बाद बरामद हुआ था। इस घटना में मृतक किसान सोहन वीर सिंह के पुत्र योगेंद्र वर्मा द्वारा मुकदमा लिखवा गया था। आरोप है कि तत्कालीन सरकार द्वारा बदले की भावना से उल्टा सोहन वीर सिंह के पुत्र योगेंद्र वर्मा सहित 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसी मुकदमे की तारीख पर योगेंद्र वर्मा सहित 9 लोग कोर्ट में पेश हुए, मगर गवाहों के पेश न होने के कारण जज ने अगली तारीख 7 जनवरी नियत की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img