Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

पुलिस बल को कराया गया दंगा नियंत्रण अभ्यास

  • सीओ ने पुलिसकर्मियों को दंगाइयों से निपटने के दिए टिप्स

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सीओ ने सर्किल क्षेत्र के तीनों थानों की फोर्स को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने रबर गन, हैंड ग्रेनेड व आंसू गैस के गोले दाग कर दंगाइयों से निपटने का प्रशिक्षण दिया। सोमवार को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में सीओ अमरदीप मौर्य ने सर्किल क्षेत्र के कैराना, झिंझाना और कांधला थानों के फोर्स को एकत्र किया। जहां पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया।

इस दौरान सिविल वर्दी में कुछ पुलिसकर्मियों को दंगाई बनाया गया, जो अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हैं। पुलिसकर्मी उन्हें सझाने का प्रयास करते हैं। जब वें नहीं मानते, तो फिर लाठी चार्ज किया जाता है। इसके साथ ही, भीड़ को तितर—बितर करने के लिए आंसूं गैस के गोले दागे जाते हैं और हैंड ग्रेनेड छोड़े जाते हैं। फिर भी भीड़ काबू नहीं होती है। इसके बाद रबन गन का प्रयास किया जाता है, जिसमें एक दंगाई जख्मी हो जाता है, जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए ले जाया जाता है।

सीओ ने बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में हालातों पर नियंत्रण पाना उद्देश्य होता है। ऐसा कतई नहीं करना है, जिससे कि किसी की जान को खतरा पैदा हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों से किन हालातों में किस शस्त्र का प्रयोग करना है, इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कोतवाली कैराना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी, झिंझाना थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान व कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह सहित उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img