जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में 11 इवेंट में 282 बालक व 135 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया । योगेंद्र पाल सिंह योगी ने बताया कि पहली बार किसी प्रतियोगिता में 40 प्रतिशत से अधिक 12 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं का प्रतिभाग करना भविष्य के लिए शुभ संकेत है।
इन्हीं खिलाड़ियों में से ही नीरज चौपड़ा, मिल्खा सिंह, पी टी उषा जैसे निकलेंगे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार, मोम राज सिंह, शरद कुमार सिंह, उदय वीर सिंह, दीप सौरभ, अक्षय कुमार, प्रधान विजय पाल, जैनेन्द्र सिंह आदि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
3000 मीटर दौड़ में प्रथम बंटी, द्वितीय सिद्धार्थ, तृतीय केशव, 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विशाल, द्वितीय अजय कुमार, तृतीय गौरव कुमार, 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम मुकुल, द्वितीय निशू, तृतीय अनिल कुमार, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम तुषार चौधरी, द्वितीय मुकुल राठी, तृतीय अनमोल, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम ऋतिक राठी, द्वितीय अनमोल, तृतीय संजीव प्रजापति ने प्राप्त किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

