जनवाणी संवाददाता |
हरिद्वार: आज स्पर्श गंगा परिवार ने दिव्यांगों की मदद के लिए के लिए समाज के लोग जागरूक हो, इस विषय पर गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान कार्यालय में दिव्यांगों को निःशुल्क व्हील चेयर वितरित की गई। गोष्ठी में रीता चमोली ने कहा कि मनुष्य शरीर से दिव्यांग नहीं होता बशर्ते अगर वह दिमाग से दिव्यांग ना हो। ऐसे बच्चों की सेवा करना हर मनुष्य के वश की बात नहीं होती।
समाज के सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए। मनु रावत ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की सेवा करने से जो आनंद प्राप्त होता है वह किसी और कार्य को करने में नहीं मिलता। बिमला ढोडियाल ने दिव्यांगों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि दिव्यांग बच्चों में छुपी प्रतिभा देखकर वे हैरान हैं।
उन्होंने कहा है कि अक्षम बच्चे विशेष रूप से प्रतिभावान होते हैं और यदि समय पर मार्गदर्शन मिले तो ये बच्चे अनेक अचंभित कर देने वाले कार्य कर सकते हैं। दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके उत्थान की दिशा में सभी को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।
चंदेल ने कहा कि मां गंगा हमें परोपकार सिखाती हैं। हमेशा सेवाभाव से लोगों का सहयोग करना चाहिए। गोष्ठी में मनप्रीत, रेणु शर्मा, अंशु, शीतल, रजनीश, रूबी आदि मौजूद रहे।

