Saturday, January 24, 2026
- Advertisement -

भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले रिजवी की हो गिरफ्तारी

  • मुस्लिमों ने कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कुरआन शरीफ से 26 आयते हटाए जाने को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को लेकर मुस्लिमों में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ रोष व्याप्त है। मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है।

मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्टÑपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा। ज्ञाापन में बताया गया कि कुरआन से 26 आयतों को निकालने की बात कहना और साहबा पर बेतुके बयान लगाना नाकाबिले बर्दाश्त जुर्म है।

वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई अर्जी इस्लाम के साथ-साथ संविधान के भी विरूद्ध है। रिजवी इस्लाम का नाम लेकर मुस्लिमों को धोखा देने की कोशिश कर रहा है। वह एक धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश रच रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कुरआन से 26 आयते हटाना तो दूर एक शब्द भी ऊपर नीचे नहीं किया जा सकता।

कुरआन इंसान पर नहीं पैगम्बर मौहम्मद साहब पर नाजिल हुआ था। जिससे खुदा के संदेश को दुनिया भी में पहुंचाया गया है। आरोप लगाया कि शिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड की जमात ने भी रिजवी का विरोध किया था। मुस्लिमों ने राष्टपति से मांग की है कि रिजवी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाये। क्योकि रिजवी ने देश के अमन चैन पसंद करोडों मुस्लिमों के जजबातों को ठेंस पहुंचाई है। इस अवसर पर सलमान अहमद, आसिफ, अफताब, मुरसलीन, गुलजार, फैजल, सुफियान आदि मौजद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: आधी रात को मुठभेड़, दिल्ली पुलिस ने शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले...

Tech News: WhatsApp ला रहा है नया ‘Recent History Sharing’ फीचर, ग्रुप जॉइन करते ही दिखेगी पुरानी Chat

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स...

Box Office Report: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले ही दिन तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img