शामली: राष्ट्रीय लोकदल ने जिले की सर्वाधिक चर्चित नगर पालिका परिषद शामली से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पिछले दिनों रालोद का दामन थामने वाले विजय कौशिक को प्रत्याशी बनाया है, जबकि नगर पंचायत बनत में कुसुम को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इस तरह से अब जनपद की तीन नगर पालिका तथा 7 नगर पंचायत में से रालोद के हिस्से में आई 2 नगर पालिका तथा चार नगर पंचायत में से रालोद ने दो नगर पालिका तथा तीन नगर पंचायतों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सिर्फ नगर पंचायत ऊन में अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत ऊन में वहां के रालोद नगर अध्यक्ष प्रमोद चौधरी और पूर्व चेयरमैन अशोक चौधरी के नामों पर कशमकश चल रही है। अब देखना है कि किसके भाग्य के हिस्से में रालोद का हैंडपंप आएगा।