Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

बड़ौत में तीसरे राउंड तक रालोद प्रत्याशी 3624 मतों से आगे

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: बड़ौत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रथम राउंड में रालोद प्रत्याशी बबिता को 4476, भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान को 4129, कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कश्यप को 51 तथा बसपा प्रत्याशी मुकेश को 79 मत मिले। इस प्रकार रालोद प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी से 347 वोट अधिक लिए।

दूसरे राउंड में रालोद प्रत्याशी बबिता को 5016,भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान को 3450,कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कश्यप को 78 तथा बसपा प्रत्याशी मुकेश को 79 मत मिले। रालोद प्रत्याशी दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी से 1913 वोट अधिक लिए।

तीसरे राउंड में रालोद प्रत्याशी बबीता तोमर ने 4726, भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान ने 3015, कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कश्यप को 63 तथा बसपा प्रत्याशी मुकेश को 146 मत मिले। इस प्रकार तीसरे राउंड में रालोद प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी से 1711 मत अधिक हासिल किए।

रालोद प्रत्याशी तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी से 3624 वोट से आगे चल रहे है। चौथे राऊंड की गिनती चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img