Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

छात्रों को सकुशल भारत लाने की रालोद ने उठाई मांग

  • रालोद नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को दिया ज्ञापन
  • यूक्रेन में फंसे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से दूर करने की मांग

मुख्य संवाददाता  |

बागपत:  रालोद नेताओं ने यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं को जल्द सकुशल भारत लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वहां छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हर समय उन्हें खतरा सता रहा है। सरकार को समस्याओं का समाधान कर तुरंत छात्र-छात्राओं की सुननी चाहिए।

रालोद ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को उठाया है। उन्होंने कहा कि बागपत जनपद सहित देश के विभिन्न हिस्सों से यूक्रेन में अध्ययनरत छात्रों को जल्द से जल्द सकुशल देश वापसी कराई जाए। यूक्रेन रूस यद्ध की बिगड़ती स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए देश के प्रत्येक जिले के नोडल अधिकारी को संबंधित परिजनों को प्रत्येक घंटे के अंतराल पर सूचनाएं उपलब्ध कराई जाए।

दिन रात लगातार मीलों पैदल चलकर कठिनाईयों का सामना करते हुए रोमानिया, हंगरी, पोलैंड बॉर्डर पर कई घंटों से फंसे बच्चों के दुख-दर्द को देखकर उनकी मदद की जाए। छात्रों को बॉर्डर पार कराकर देश लाया जाए। एंबेसी से फोन सुने जाएं और उनकी समस्या का समाधान किया जाए। कई दिनों से भोजन, पानी उपलब्ध न होने के कारण बच्चों की हालत अत्यधिक दयनीय हो गई है।

जो बच्चे जिस देश में है उस देश के भारतीय दूतावास को उनकी देखरेख के लिए अविलंब चिकित्सा सुविधा, भोजन व्यवस्था की जाए। माइनस डिग्री तापमान में खुले आसमान के नीचे दो दिन से बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। अभद्रता की जा रही है, मारपीट की जा रही है। दूतावास को इस ओर ध्यान देना होगा। इस दौरान ओमबीर ढाका, नीरज पंडित, अजहर खां, बिजेंद्र, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img