Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

आरएलडी कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के प्रति की गई टिप्पणी से आरएलडी कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होकर मंत्री भूपेंद्र सिंह का विरोध किया और पुलिस के भारी विरोध के बीच जबरन उनके पुतले को आग के हवाले किया।

आरएलडी जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में हाइवे पर कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठकर जाम लगाने का भी प्रयास किया। आधा घण्टे तक हाइवे पर पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की से हंगामे की स्थिति बनी रही।

उधर, शामली की ओर जा रही हिंदुओं की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची की गाड़ी को रोककर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। किसी तरह पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहाँ से हटा प्राची की गाड़ी को निकाला। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों के मसीहा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए, अब उनका बागपत में पुरजोर विरोध किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img