Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सड़क हादसे में देदूपुर के युवक की मौत

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: थाना क्षेत्र के अंतर्गत मवाना- फलावदा मार्ग पर स्थित फार्म हाउस के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के मुताबिक मवाना थाना क्षेत्र के गांव देदुपुर निवासी 26 वर्षीय युवक अंकित पुत्र कुंवर पाल सिंह गत शाम फलावदा गया था।

वह खाना खाकर गांव लौट रहा था। जब वह अमरोली फार्म हाउस के समीप पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img