- अपने गांव हसनपुर से साइकिल द्वारा पास के ग्राम भागूवाला में जा रहा था युवक
- गांव मोहनपुर के सामने हाइवे पर हुआ हादसा
जनवाणी संवाददाता |
मंडावली/भागूवाला: अपने गांव हसनपुर से साइकिल द्वारा भागूवाला वाला आ रहे एक युवक की रोडवेज बस से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
उत्तेजित ग्रामीणों ने हाइवे जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरी जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

