Saturday, February 7, 2026
- Advertisement -

Saif Ali Khan: रोनित रॉय का खुलासा, सैफ पर हमले के बाद करीना भी बनीं निशाना

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपनी दमदार अदायगी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रोनित रॉय ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ, और उसी घटना के बाद करीना कपूर खान की गाड़ी पर भी हमला किया गया था। हालांकि, करीना से जुड़ी यह घटना गंभीर नहीं थी, लेकिन रोनित के मुताबिक इस घटना ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था और झकझोर कर रख दिया था। चलिए जानते हैं अभिनेता रोनित रॉय ने क्या बताया।

अभिनेता रोनित रॉय ने बताया

अभिनेता रोनित रॉय एक इंटरव्यू में शामिल हए। बातचीत के दौरान एक्टर ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले का जिक्र किया। उन्होंने बताया, ‘सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, जब करीना कपूर घर लौट रही थी। तो उसी दौरान करीना की कार को धक्का दिया गया, जिस कारण वह घबरा गई थीं फिर उन्होंने मुझसे सैफ को घर ले जाने के लिए कहा।’

पुलिस बल का भी मिला पूरा समर्थन

वहीं, आगे बातचीत में रोनित रॉय ने बताया कि करीना कपूर के साथ हुई उस घटना के दौरान मीडिया भी आसपास थी और लोग बहुत करीब आ गए थे। अभिनेत्री के कहने के बाद रोनित रॉय, सैफ अली खान को घर लेकर गए। हालांकि, उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंचे, तो सुरक्षा पहले से ही तैनात थी और उन्हें पुलिस बल का भी पूरा समर्थन मिला।

सैफ अली खान पर हमला कब हुआ था?

16 जनवरी 2025 को एक हमलावर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुस आया था। फिर जब अभिनेता अपने छोटे बेटे जेह को उस घुसपैठिए से बचाने की कोशिश कर रहे थे, तो हमलावर ने एक्टर पर चाकू से वार कर दिया था, जिससे अभिनेता घायल हो गए थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने घुसपैठिए को पकड़ लिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img