Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

रुड़की: नहाने गए पांच युवक डूबे, तीन को सुरक्षित निकाला, एक शव बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: सोलानी पार्क के संगम पार्क के पास गंग नहर में नहाते समय पांच युवक डूब गए। जिसमें से तीन को बचा लिया गया। जबकि एक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि रुपेश निवासी छाप्पुर, सागर निवासी सिकंदरपुर, अजय निवासी चौल्ली, राहुल और बादल निवासी खुब्बनपुर सोमवार को रुड़की गंग नहर में नहाने के लिए सोलानी पार्क आए थे।
दोपहर के समय सभी युवक गंग नहर में नहा रहे थे कि इसी दौरान अचानक सभी युवक डूबने लगे। यह देख कुछ ही दूरी पर स्थित जल पुलिस के गोताखोर ने बचाने के लिए छलांग लगा दी।

71 1

जल पुलिस के गोताखोरों ने चार युवकों को बाहर निकाल लिया। जिसमें रूपेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अजय, राहुल, बादल को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। अभी सागर का पता नहीं चल पाया है। जल पुलिस के गोताखोर सागर की तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img