Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

एयर राइफल और पिस्टल में रुड़की के निशानेबाज आगे

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली राइफल क्लब एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित पंचम रजत निर्वाल मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन कई स्पर्धाओं में निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को एयर राइफल यूथ बालिका वर्ग में मेरठ की दिया 582.7 अंकों के साथ आगे चल रही। एयर राइफल आईएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में रुड़की के लेखराज 573.1 अंकों के साथ आगे चल रहे है। एयर पिस्टल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में रुड़की के अभिनव देशवाल 571 स्कोर के साथ आगे चल रहे है।

एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग में कुणाल यादव 567 स्कोर के साथ आगे चल रहे है। एयर पिस्टल आईएसएसएफ वूमेन वर्ग में बुलबुल मेरठ 561 स्कोर के साथ आगे चल रही है। एयर राइफल एनआर यूथ पुरुष वर्ग में धैर्य चौधरी देवबंद 381 स्कोर के साथ आगे चल रहे है। एयर राइफल सब यूथ बालक वर्ग में 381 स्कोर के साथ आगे चल रहे है। एयर पिस्टल एनआर जूनियर मैन वर्ग में देव पंवार मोदीनगर 368 अंकों के साथ अपने वर्ग में आगे चल रहे है। निर्णायक मंडल में आदर्श चौधरी, मनोज तोमर, तपन मलिक, अजय तोमर, सिंपल चैधरी रहे।

इस अवसर पर अभिनव निर्वाल, मेजर श्रीनिवासन, सूबेदार देवेंद्र सिंह, विपिन दांगी, अभिषेक पुंडीर, अमित श्योराण, महबूब पठान, विक्रांत सिंह, पारस पंवार, हिमांशु मलिक, प्रशांत कुमार, अमन चौधरी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img