Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

लिफ्ट देकर लूट लिए 1.50 लाख रुपये

  • पीड़ित की तहरीर पर नौचंदी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र सोहराबगेट बस अड्डे से बाइक सवार दो शातिरों ने राजस्थान के एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। उसे कुछ दूरी पर ले जाकर उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये।

रमेश पुत्र विनोद निवासी अदयपुर, थाना मलका जिला चितौड़गढ़ किशमिश और काजू बेचने का काम करता है। शाम के वक्त रमेश सामान खरीदने के लिए बुलन्दशहर जाने के लिए सोहराब गेट बस अड्डे पर पहुंचा। जब वह बस का इंतजार कर था, तो दो युवक बाइक पर उसके पास पहुंचे। युवकों ने रमेश से कहा कि आपको बुलन्दशहर जाना है। इस पर रमेश ने कहा कि हां उसे भी बुलन्दशहर जाना है।

युवकों ने उसे बुलन्दशहर जाने की बात कहकर बहका लिया। उससे कहा कि हमें भी वहीं जाना है। इस पर अज्ञात युवकों ने रमेश को अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसे सेक्टर-छह की ओर ले गये। दोनों बदमाशों ने रमेश से उसका बैग लूट लिया और फरार हो गये। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

23 11

नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से जानकारी की। रमेश ने बताया कि उसके बैग में डेढ़ लाख रुपये रखे थे। कुछ कपड़े व सामान रखा था। रमेश की तहरीर पर थाना पुलिस ने नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

अधिवक्ता दीप्ति चौधरी को मिली जमानत

मेरठ: न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या-दो ओमवीर सिंह ने अधिवक्ता दीप्ति चौधरी पुत्री इकबाल सिंह का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। आरोपी अधिवक्ता जगदीश पावटी ने बताया कि वादी मुकदमा अरविंद सिंह एडवोकेट ने आरोपी दीप्ति के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका चेंबर सेशन हवालात के सामने है। वह करीब 30 वर्ष से विधि व्यवसाय कर रहा है।

गत 18 अगस्त 2022 को सुबह दीप्ति चौधरी उसके चेंबर पर आयी और अपने साथी के साथ मिलकर आरोपी के साथ मार पिटाई शुरू कर दी और उसकी जेब में रखे अंकन 25 हजार रुपये व एक सोने की चेन लूटकर ले गए। मारपीट करने के बाद आरोपी दीप्ति चौधरी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।

जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। न्यायालय में आरोपी के अधिवक्ता ने कहा कि वह महिला अधिवक्ता है तथा उसे मुकदमे में झूठा फंसाया जा रहा है। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देखकर आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।

घर के बाहर कार खड़ी करने पर महिलाओं में मारपीट

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र शास्त्रीनगर में घर के आगे कार खड़ी करने को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गई। शास्त्रीनगर सेक्टर-छह निवासी में राहुल का आवास है। मंगलवार की रात राहुल अपने घर के बाहर कार खड़ी कर रहे थे। इस बीच पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कार खड़ी करने पर विरोध किया।

राहुल की पत्नी और पड़ोस में रहने वाली रीना के बीच कार खड़ी करने को लेकर मारपीट हो गई। किसी तरह दोनों महिला को शांत कराया। मारपीट के दौरान अंजलि घायल हो गई। सूचना के बाद थाना नौचंदी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रीना ने मारपीट के दौरान चेन लूट का आरोप अंजलि पर लगाया।

इस पर अंजलि चेन लूट का आरोप सुनते ही बेहोश हो गई। पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में मेडिकल में भर्ती कराया। पूरी घटना आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img