जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज रविवार को कांदिवली में धनकुंवरबेन बाबूभाई ढाकन अस्पताल और रमाबेन प्रवीणभाई ढाकन कार्डियक सेंटर की नई इमारत के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि लोगों में भारत को गौरव हासिल करते देखने की इच्छा 40 साल पहले की तुलना में आज अधिक प्रबल है। हम बढ़ रहे हैं, लेकिन कुछ लोग हैं जो हमें बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते।
भागवत ने कहा कि आग के समय देश के उत्कर्ष का कारण सरकार की नीतियां और सरकार में मौजूद जिम्मेदार लोगों का काम है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चीजें भी सुचारु ढंग से चल रही हैं क्योंकि कुछ लोग कुछ नहीं करते। अगर वे काम करेंगे तो जरूर दिक्कतें होंगी।
इंसान को बीच-बीच में अच्छा काम करना चाहिए…दुनिया में पहले इंसान की जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब शिक्षा और स्वास्थ्य ये दोनों भी जरूरी हैं: कांदिवली में धनकुंवरबेन बाबूभाई ढाकन अस्पताल और रमाबेन प्रवीणभाई ढाकन कार्डियक सेंटर की नई इमारत के उद्घाटन… pic.twitter.com/ed86knFXPP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2023

