Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

आरटीपीसीआर जांच में और अधिक तेजी लाएं: मंडलायुक्त

  • कोरोना को मात देने के लिए सभी अधिकारी एकजुट होकर काम करें: एवी राजमौलि
  • ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-2 व एल-3 अस्पतालों को यथाशीघ्र सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर की जांच में तेजी लाई जाए। उन्होंने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिलाधिकारी का सहयोग करें तथा प्रतिदिन इंटीग्रेटिड कोविड एण्ड कमाण्ड सेंटर में बैठक कर ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई के साथ ही समुचित कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और टैस्ट की संख्या को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना को मात देन के लिए एकजुट होकर इसका मुकाबला करने की जरूरत है।

एवी राजमौलि आज यहां मण्डलीय कोविड-19 के सम्बन्ध में वर्चुअल चिकित्सा उपायों एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एल-1 अस्पतालों के जगह यथाशीध्र एल-2 अस्पतालों का निर्माण कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एल-2 अस्पतालों में समुचित मात्रा में आॅक्सीजन तथा वेंटीलेटर क्रियाशील स्थिति में रहे। एल-3 अस्पतालों में आई.सी.यू. में बैड की पर्याप्त संख्या रखी जाए। समुचित व्यवस्थाओं के साथ ही डायलिसिस मशीनों की भी व्यवस्था रखी जाए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की तीव्रता अधिक है इसका लक्षण के आधार पर उपचार होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर जनपद में इंटीग्रेटिड कोविड एण्ड कॉमन कंट्रोल सेंटर को और अधिक सक्रिय करते हुए होम आईसोलेशन वाले मरीजों से निरंतर सम्पर्क करते रहे है। उन्होंने कहा कि कुल एम्बुलेंस की आधी एम्बुलेंस का उपयोग कोविड-19 के मरीजों के लिए होना चाहिए।

108 व अन्य एम्बुलेंस में प्रशिक्षित तकनीशियन होने चाहिए। आक्सीजन की हर समय उपलब्धता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमें कोविड-19 संक्रमण के साथ संचारी रोगों से भी लड़ना है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर आई.एम.ए. व नर्सिंग होमों से समन्वय स्थापित कर सहयोग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के अस्पतालों की साफ-सफाई पर समुचित ध्यान रखा जाना चाहिए।

मरीजों की बेड शीट प्रतिदिन बदलवाई जाए। वर्चुअल बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल, अपर आयुक्त (प्रशासन) डी.पी.सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, शामली जसजीत कौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ. एसचन्नप्पा, मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक शामली सुकिर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह मुजफ्फरनगर आलोक कुमार अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, उपनिदेशक मण्डी तथा वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img