जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले भगवान भोले शंकर को अति प्रिय पवित्र सावन मास के पहले दिन मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
मंगलवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भोलेनाथ को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध, ऋतुफल के रस एवं दूध से रुद्राभिषेक किया।


