Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

लोकसभा का संचालन करना बड़ी जिम्मेदारी: ओम बिडला

  • निजी कार्यक्रम में कलीना पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, डीएम ने की अगुवाई

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: लोकसभा अध्यक्ष एवं सांसद ओम बिड़ला शनिवार को रोहटा ब्लॉक के गांव कलीना में पहुंचे। वह यहां करीब आधा घंटे तक रुके। यहां सीधे कलीना गांव स्थित एक अपने निजी सचिव के घर आयोजित सगाई समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। गांव में सभी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला का स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कुशलक्षेम जाना और कहा कि सिर्फ अपने ही नहीं, बल्कि हर समाज को मिल जुलकर जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान उनसे ग्रामीणों ने लोकसभा के सुचारू संचालन के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से कहा कि ये बड़ी जिम्मेदारी हैं, जिसे बखूबी निभाते हैं, उसके लिए सभी सदस्यों का सहयोग भी चाहिए, जो बखूबी मिल रहा है।

इस दौरान ओम बिडला के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने गांव संबंधी विकास कार्यों को लेकर समस्या से अवगत कराया। लोकसभा अध्यक्ष ने ग्रमीणों से कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार सर्वसमाज के विकास के लिए योजनाएं चला रही है। जिससे हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। जिस कारण हर चुनाव में लोग भाजपा को चुन रहे हैं।

07 3

देश की मजबूती और मान के लिए सरकार कार्य कर रही है, जिसके बाद ओम बिडला बड़ौत से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम के दौरान निर्धारित समय से पहले ही डीएम दीपक मीणा पुलिस फोर्स तथा एसडीएम सदर सहित तमाम स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही उनकी डीएम ने अगुवाई की, जिसके बाद सूक्ष्म कार्यक्रम के बाद उन्हें प्रोटोकॉल के तहत डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने दिल्ली के लिए रवाना किया।

हरियाणवी रागिनी का लोकसभा अध्यक्ष ने उठाया लुत्फ

शादी समारोह कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी कलाकारों का मंच भी सजाया गया था। जहां वे देसी ठाठ और हरियाणवी रागिनी और कव्वाली का आनंद वीआइपी को दे रहे थे। जहां ओम बिडला लोकसभा अध्यक्ष ने भी कव्वाली दमादम मस्त कलंदर और हरियाणवी रागिनी का बैठकर काफी देर तक लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने हरियाणवी कलाकार की प्रतिभाओं को भी सराहा। कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी कलाकार द्वारा पेश की गई। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के साथ हरियाणवी कलाकार ने सेल्फी देकर भी उनका मनोबल बढ़ाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img