- 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिम जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी आरआरएफ के खेल ग्राउंड पर चल रही 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन कर दिया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह पर छठी वाहिनी आरआरएफ की सेनानायक व आयोजन सचिव चारू निगम मुख्य अतिथि रही।
इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 06वीं वाहिनी आरआरएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली उपविजेता रही। इस मौके पर कृष्णवीर, दीनदयाल दीक्षित, खुशीराम, अरविंद, सतीश चंद, सितेंद्र कुमार, भगत सिंह, विजयवीर, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
ये रहा परिणाम
डकेथलॉन
- प्रथम-हर्ष मलिक, 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ
- द्वितीय-लखन शर्मा, 09वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
- तृतीय-शुभांकर चौहान, 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ
मैराथन
- प्रथम-जोगेंद्र, 09वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
- द्वितीय-तारा चंद, 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली
- तृतीय-नवीन कुमार, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ
हैमर थ्रो
- प्रथम-दीपक सिंह, 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
- द्वितीय-हरेंद्र कुमार, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
- तृतीय-दीपक चौहान, 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ
100 मीटर रिले दौड़
- प्रथम-6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ
- द्वितीय-9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद
- तृतीय-38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़
400 मीटर रिले दौड़
- प्रथम-6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ
- द्वितीय-8वीं वाहिनी पीएसी बरेली
- तृतीय-28वीं वाहिनी पीएसी इटावा

