Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जो बाइडन से की बात

  • अमेरिका को अब भी यूक्रेन पर रूस के हमले का अंदेशा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के दावे सिर्फ भड़काने वाली अनुमानबाजी है।

हालांकि, इस बीच मैक्रों ने भी पुतिन को स्पष्ट लहजे में कहा है कि अगर रूसी सेना का बॉर्डर पर जुटना जारी रहा, तो गंभीरता से समझौते के मौके कम होते जाएंगे। वहीं, पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी फोन पर बात की।

रूस का दावा, अमेरिकी पनडुब्बी को खदेड़ा

इस बीच मॉस्को ने दावा किया है कि उसने प्रशांत महासागर में गश्त कर रही एक अमेरिकी सबमरीन का पीछा कर उसे खदेड़ दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस मामले में रूस ने अमेरिकी रक्षा अधिकारी को भी तलब किया और अपने समुद्री दायरे में अमेरिकी सबमरीन के घुसने की शिकायत की।

पुतिन और बाइडन के बीच फोन पर बात

इस बीच सामने आया है कि रूसी राष्ट्रपति ने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर अति महत्वपूर्ण विषयों पर बात की है। इस दौरान बाइडन ने दोहराया कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण मानवीय मुश्किलें पैदा करेगा और रूस की स्थिति को प्रभावित करेगा। सहयोगियों के साथ मिलकर अमेरिका निर्णायक जवाब देगा।

राष्ट्रपति बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका कूटनीति में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन अन्य हालात के लिए भी समान रूप से तैयार है। अगर रूस यूक्रेन पर एक और आक्रमण करता है, तो अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ रूस पर कार्रवाई करेंगे।

पुतिन पर निशाना, क्रेमलिन ने भी दिया जवाब

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाइडन के साथ आज की बातचीत में पुतिन के रवैये में कोई बदलाव नजर नहीं आया, और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण संभावना बनी हुई है। वहीं, क्रेमलिन ने बाइडन-पुतिन के बीच फोन पर बात के बाद अमेरिका के रवैये की निंदा की, लेकिन कहा कि दोनों नेता बातचीत को जारी रखने के लिए सहमत हैं।

गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है और पड़ोसी देश बेलारूस में युद्धाभ्यास के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। हालांकि, रूस लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि वह यूक्रेन पर आक्रमण करने वाला है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img