Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

रूस-यूक्रेन युद्ध: 55 हजार के पार सोने का भाव, चांदी हुई 73 हजारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल आया है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। आज सोने की कीमत 1.67 फीसदी बढ़कर 55,128 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई।

यानी आपको सोना खरीदने के लिए अपनी जेब का वजन बढ़ाना होगा और कम से कम 55 हजार रुपये रखना होगा। दूसरी ओर चांदी के दाम मे भी आज तेल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका भाव गिरकर 2.15 फीसदी उछलकर 72,922 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img