Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अस्पताल में हुए एडमिट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। चिकित्सीय सलाह के तहत एहतियातन, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिनों में घर वापस लौटने की उम्मीद है।

ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें।’ खबर सुनते ही दुनिया भर में फैले सचिन के फैंस व्याकुल हो उठे। अब ‘क्रिकेट के भगवान’ के बेहतर स्वास्थ्य की कामना हो रही है। ‘भारत रत्न’ को ट्विटर पर लोगों का प्यार मिल रहा है। पूर्व क्रिकेटर्स भी फिक्र जता रहे हैं।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलने वाले चार क्रिकेटर्स संक्रमित

बीते माह छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में रोड वर्ल्ड सेफ्टी सीरीज का आयोजन हुआ था। टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ही थे। खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराने के बाद मुंबई लौटे सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए। इसी दिन शाम होते-होते यूसुफ पठान ने भी खुद के संक्रमित होने की बात कही।

इसी टूर्नामेंट में खेलने वाले अन्य दो खिलाड़ी इरफान पठान और एस बद्रीनाथ भी बाद में कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी क्रिकेटर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की थी और खुद को घरों में क्वारंटीन करने की बात की थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़े नियमों के बावजूद स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरा होता था और सामाजिक दूरी तो दूर लोग मास्क भी नहीं पहनते थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img