- सदर विधायक पति मौसम चौधरी ने कहा पशु चिकित्सालय का शिलान्यास ऐसे
- सभी लोगों को जवाब है, जो पशु चिकित्सालय के निर्माण को रुकवाना चाहते थे
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: झालू में पशु चिकित्सालय के नवीन भवन का शिलान्यास सदर विधायक सूची मौसम चौधरी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ ही हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सदर विधायक पति मौसम चौधरी ने भाग लिया।
झालू में शनिवार को पशु चिकित्सालय के नवीन भवन के शिलान्यास सदर विधायक सूचि चौधरी ने किया। शिलान्यास के अवसर पर मौसम चौधरी ने बताया कि पशु चिकित्सालय का निर्माण किन्ही कारणों से रूका हुआ था। पशु चिकित्सालय का शिलान्यास ऐसे सभी लोगों को जवाब है, जो पशु चिकित्सालय के निर्माण को रुकवाना चाहते थे।
निर्माणदायी संस्था के सहायक अभियंता ने बताया कि दिसंबर 2020 के अंत तक पशु चिकित्सालय का निर्माण पूरा कर लेंगे। इस अवसर पर सदर विधायक सूची मौसम चौधरी, पति मौसम चौधरी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
पशुपालन विभाग से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा आनंद कुमार, क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी डा पुष्प सागर तथा अन्य विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।

