- कबाड़ी दुकानदारों के रजिस्टर चेक किए सीसीटीवी कैमरे देखे
जनवाणी संवाददता |
मेरठ: मंगलवार को एएसपी के नेतृत्व में सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज में कबाड़ियों दुकानों में संघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कबाड़ियों के रजिस्टर चेक कर दुकान कैमरे देखे। लगातार पुलिस कबाड़ियों पर शिकंजा कर वाहन कटान रोकने का प्रयास कर रही है।

सदर बाजार एसओ दिनेश चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को सोतीगंज में कबाड़ियो की दुकानों पर सघंन चेकिंग अभियान चलाया गया था। सभी कबाड़ियो के रजिस्टर व दुकानों लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। कबाड़ियों को सख्त हिदायत दी गई। किसी भी कीमत अवैध वाहन कटान नहीं होने दिया जाएगा। वांछित पर कबाड़ियो पर इनामी घोषित कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।



Good