Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर विकास की नयी इबारत लिख रहा है: महापौर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महापौर डॉ. अजय कुमार व नगर विधायक राजीव गुंबर ने वार्ड 29 व वार्ड 16 में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की करीब आधा दर्जन सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन सड़कों के निर्माण से दर्जनों कॉलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा।

महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर व महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नाई ने सुबह वार्ड संख्या 29 के शांतिनगर में पांच सड़कों के निर्माण का शुभारंभ पूजा अर्चना करते हुए नारियल फोड़कर व सड़क पर गेंती मारकर किया। इन पांच सड़कों में डॉ.संजीव मिगलानी वाली सड़क के अलावा वाल्मीकि कॉलोनी, सुक्खुपुरा बेरीबाग के क्षेत्र शामिल हैं। इन सड़कों पर करीब 65 लाख रुपये की लागत आयेगी। इसके अलावा वार्ड 16 रणजीत नगर में (मोहन पाण्डेय के बराबर वाली गली) 49 लाख रुपये की लागत से दिल्ली रोड से रजवाहे की पटरी को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के निर्देशन में नगर निगम सहारनपुर महानगर में विकास की नयी इबारत लिख रहा है। शहर के लोेगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर के वार्डो में सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सहारनपुर महानगर विकास के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ सालों में शहर की सूरत ही बदल गयी है। बाहर से आने वाले लोगों को अब सहारनपुर बहुत संुदर और सुखद लगता है। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि महापौर डॉ. अजय कुमार एवं नगर विधायक के नेतृत्व में सहारनपुर विकास की करवट ले रहा है।

इस दौरान श्रीदेवी विवेक ज्योति, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा,पं. अरुण कुमार, पं. कोदंड, डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. राजकुमार सिंह, पार्षद सुलेख चंद, पार्षद दीपक रहेजा, मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img