Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर पुलिस की दबंगई, पैसे मांगने पर पुलिसकर्मियों ने ढाबा मालिक को पीटा

जनवाणी संवाददाता |

बड़गांव: रात्रि में थाने की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ढाबा मालिक को खाने पीने के पैसे मांगने की बात को लेकर गंभीर मारपीट कर डाली। ढाबा मालिक का केवल इतना दोष था कि उसने केवल उनसे खाने पीने के बिल का पैसा मांगा था। इसी बात को लेकर उक्त पुलिसकर्मी भड़क उठे और हंगामा कर डाला।

गुरुवार की रात बड़गांव थाने की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शराब का सेवन करने के बाद ढाबे से करीब दो सौ रुपये का सामान मंगा लिया। ढाबा मालिक राकेश ने जब उक्त पुलिसकर्मियों से पैसे मांगे तो वें भड़क उठे और हंगामा करने लगे। लिहाज के डर के मारे ढाबे पर खाना खाने आये अन्य लोग कुछ नहीं बोले।

26 2

उसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने खाना खा रहे अन्य युवकों के साथ अभद्रता करते हुए गाली ग्लोच कर डाली और उन्हें ढाबे से भगा दिया। इतना देखते हुए ढाबा मालिक ने जब उक्त पुलिसकर्मियों का विरोध किया तो आरोप है कि उल्टे उसके साथ ही मारपीट कर डाली।

थाना प्रभारी रनबीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही आया है। अगर वास्तव ऐसा मामला है तो वह गंभीर है जिसकी जांचकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img