Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया शातिर नकबजन,चोरी का माल बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नानौता थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद एक शातिर नकबजन घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल और बिना नंबर की एक मोटरसाइकल बरामद की है।

02 1

इस संबंध में एसपी देहात सागर जैन ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के दिशा निर्देश पर सहारनपुर पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों/वांछितों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में थानाध्यक्ष नानौता मय टीम के साथ ग्राम हिमामपुर नहर पुलिया पर चैकिंग कर रहे थे।

एसपी देहात का क्या कहना है?

एसपी देहात के मुताबिक तभी एक बाईक सवार संदिग्ध व्यक्ति ग्राम भारी नहर झाल की तरफ से आता दिखाई दिया।पुलिस द्वारा उसको टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का ईशारा किया गया। तो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति ने अपनी बाईक वापस मोडकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया गया। जल्दबाजी में बाइक फिसलकर गिर जाने पर बदमाश ने पुलिस टीम को अपनी पीछे देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कियें।

पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लग जाने के बाद बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान युनूस पुत्र शमीम निवासी मौहल्ला अफगनान कस्बा व थाना नानौता के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये 2 कंगन, 1 गले का लॉकेट, 1 अगूँठी, 1 जोडी टोप्स पीली धातु के 3 जोडी पाजेब, 2 अगूँठी नगदार, 2 कडे, 1 सिक्का सफेद धातु के तथा 4 नग,1 तमंचा, 2 खोखा,2 जिन्दा कारतूस 315 बोर और एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद की गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img