- बीएसए द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी वेतन भी रोका
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चुनावों में ड्यूटी लगने पर शिक्षकों को मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसको लेकर एसडी सदर व दीवान पब्लिक स्कूल में दो से सात फरवरी तक प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया है, लेकिन कैंप में शामिल होने के लिए तय समय पर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बुधवार को बीएसए कार्यालय से जारी नोटिस में एसडी सदर व दीवान पब्लिक स्कूल मे लगे प्रशिक्षण शिविर में देर से पहुंचने वाले कुल 28 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उनसे देर से आने का कारण पूछा गया है, साथ ही अगर संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिलता है तो एक दिन का वेतन काटने की प्रक्रिया होनी तय है। प्रशिक्षण के लिए कैंप मे पहुंचने का समय सुबह 9.45 है। जिसके बावजूद कैंप में कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे।
दीवान पब्लिक स्कूल में समय से नहीं पहुंंचने वाले कर्मचारी अर्चना सक्सैना, पूनम रॉयल, राजरानी शर्मा, सीमा, अनीता रानी, बबीता मलिक, अंजू शर्मा, सबा जफर रिजवी, अंशु त्यागी, सीमा गोस्वामी, योजना चौधरी, भावना शर्मा, रश्मि कन्नोजिया, एकता शर्मा, आरती, रश्मि अहलावत व शैलजा सोम। जबकि सनातन धर्म इंटर कॉलेज मे देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों के नाम मीनू सक्सेना, मयंक मिश्रा, रीना शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, मंजुला अग्रवाल, संध्या शर्मा, प्रिया, अर्चना, अर्चना शर्मा, दिव्या जैन व ज्योति कटारिया है।
बीएसए योगेंद्र कुमार का कहना है कि मतदान के लिए प्रशिक्षण शिविर में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी। वह समय पर नहीं पहुंचे। इसी कारण 28 कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। साथ ही एक दिन का वेतन भी रोका गया है। अगर उचित जवाब नहीं मिलता है तो विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

