Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सलमान ने रवि बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया

  • हरियाणा के पानीपत से युवती को लेकर हुआ फरार
  • परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा
  • मुजफ्फरनगर के एक गांव से ग्रामीणों ने किया बरामद
  • हिंदू संगठन के लोगों का कोतवाली पर हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र के सलावा गांव के एक युवक ने नाम बदलकर दूसरे समुदाय की युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसे लेकर फरार हो गया। आरोप है कि युवती से मंदिर में शादी भी कर ली। परिजनों ने हरियाणा के संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद उनकी तलाश शुरू की तो गुरुवार रात मुजफ्फरनगर के गांव से दोनों को बरामद कर लिया गया।

शुक्रवार को हिंदू संगठन के लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें बामुश्किल शांत किया। हरियाणा पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार सरधना के सलावा गांव निवासी सलमान पुत्र नवाब हरियाणा के पानीपत स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। वहां उसने दूसरे समुदाय की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने युवती को अपना नाम रवि बताया। उसने युवती से शादी करने की योजना बनाई।

करीब 10 दिन पूर्व वह युवती को लेकर फरार हो गया। इसके बाद मुजफ्फरनगर के शुक्रताल स्थित मंदिर में शादी कर ली। वहीं, युवती के परिजनों ने संबंधित थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो उनकी लोकेशन मुजफ्फरनगर क्षेत्र में मिली। पहले पुलिस ने सलावा गांव स्थित युवक के घर पर दबिश दी। जहां परिजनों ने पुलिस को तीन दिन में दोनों को बरामद कराने का आश्वासन दिया।

मगर वह भी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। उधर, सलावा गांव के लोग भी दोनों की तलाश में लगे गए। गुरुवार रात मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक गांव से ग्रामीणों ने दोनों को बरामद कर लिया और सलावा ले आए। शुक्रवार को सूचना मिलते ही सरधना पुलिस वहां पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई।

वहीं, सूचना पर हरियाणा पुलिस और युवती के परिजन भी कोतवाली आ गए। इससे पहले कि पुलिस दोनों को लेकर हरियाणा ले जाती, हिंदू संगठन के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल उनको समझाकर शांत किया।

आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद हरियाणा पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। इस संबंध में एसएसओ उपेंद्र कुमार मलिक का कहना है कि मामला हरियाणा का है आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद हरियाणा पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img