Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

Salman Khan: सलमान खान पहुंचे लीलावती अस्पताल, पिता सलीम खान की बिगड़ी हालत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे।

सलमान खान दिखे चिंतित

सलीम खान की सेहत की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल से सलमान का वीडियो सामने आया, जिसमें उनका चेहरा चिंता से भरा नजर आया। सलमान की सुरक्षा कड़ी दिखाई दी और उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी। फैंस अब सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे

सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सलमान के बाद बहन अलवीरा खान और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान दोनों उदास दिखाई दिए। अलवीरा अस्पताल पहुंचते समय काफी जल्दी में नजर आईं और कार से उतरते ही सीधे अंदर चली गईं।

बॉलीवुड में सलीम-जावेद की पहचान

सलीम खान को बॉलीवुड के दिग्गज लेखक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी बनाई और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इन फिल्मों में ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। सलीम खान ने पहले कुछ फिल्मों में अभिनेता के तौर पर भी काम किया है।

परिवार और व्यक्तिगत जीवन

सलमान खान के अलावा सलीम खान के तीन और बच्चे हैं। अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान। इसके अलावा उन्होंने अर्पिता खान को गोद लिया। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान थीं, जबकि वर्ष 1981 में उन्होंने बॉलीवुड वेटरन एक्ट्रेस हेलन से दूसरी शादी की। शुरू में परिवार में कुछ नाराजगी थी, लेकिन बाद में हालात सुधर गए और अब सभी एक साथ रहते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: रील के चक्कर में रफ्तार का कहर, नाबालिग की स्कॉर्पियो से युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका साउथ थाना...

AI Impact Summit: एआई का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे, पीएम मोदी का वैश्विक मंच से संदेश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित पांच दिवसीय...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here