Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सलमान खान ने टीना दत्ता की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सलमान खान के फेमस शो बिग बॉस 16 में इन दिनों काफी हंगामा मचा हुआ है। शुक्रवार का वार में सलमान खान ने टीना दत्ता की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान दबंग खान ने टीना को फटकारते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने बिग बॉस हाउस में अपने मैनेजर का नाम क्यों लिया। सलमान की बात सुनकर ‘उतरन’ एक्ट्रेस बेहद ही इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। केवल इतना ही नहीं सलमान खान ने टीना से शालीन भनोट संग उनके रिश्ते को लेकर भी सवाल पूछे।

शुक्रवार का वार में सलमान खान ने खुलासा करते हुए बताया कि टीना किस तरह बिग बॉस हाउस में हर समय अपने करीबी दोस्त जू जू और मैनेजर का नाम लेती हैं। केवल इतना ही नहीं वह अर्चना को अपने दोस्त के नाम से धमका भी चुकी हैं।

बिग बॉस 16 में सलमान खान ने टीना और शालीन के लव एंगल से भी पर्दा उठाया और घरवालों को बताया कि टीना दत्ता के मैनेजर ने उन्हें शालीन भनोट संग बिग बॉस हाउस में लव एंगल बनाने की सलाह दी थी। इस दौरान सलमान ने पीआर का नाम बताया और यह भी बताया कि वह शालिन और टीना की कॉमन फ्रेंड हैं। सलमान खान के आरोपों को सुनकर टीना पूरी तरह से टूट गईं।

कंफेशन रूम में सलमान खान से बातचीत के दौरान टीना दत्ता ने शालीन भनोट पर कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि उनके साथ बेहद ही असभ्य और आक्रामक व्यवहार करते हैं लेकिन वह अपना इसलिए अपने स्टैंड नहीं लेतीं क्योंकि उन्हें डर है कि वह बिग बॉस हाउस में अपना एकमात्र दोस्त खो देंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img