Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: रुद्रसेन

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने फरहाद आलम गाड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एहतेशाम गाड़ा को महासचिव, राजवीर यादव को कोषाध्यक्ष व प्रवीन बान्दूखेडी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

इसके अलावा मोर्चों, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों व ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिये हैं। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने सपा हाईकमान के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अफजाल खान, चौधरी अब्दुल गफूर, धनीराम प्रधान, टिंकू अरोड़ा, गुरुप्रीत सिंह, उदयवीर कश्यप, तौफीक जग्गी,अच्छल यादव, चन्द्रपाल सिह, मैनपाल सिंह को उपाध्यक्ष, कुलदीप यादव, राव मसरूर राणा, घनश्याम सैनी, डाक्टर अजीत सिंह, कृष्णपाल प्रधान, ठाकुर श्यामवीर सिंह, कृष्ण कांत उर्फ बिट्टू, मनोज पांचाल, मोहित कश्यप, रजनीश प्रजापति, रणवीर सिंह, अजय कुमार, मुनव्वर हसन, मोहम्मद राशिद मलिक, अरशद चौधरी, मुकेश शर्मा, रमेश पंवार, प्रदीप चैधरी व नवीन वाल्मीकि को जिला सचिव नियुक्त किया है जबकि राव वजाहद को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

उन्होने आकाश पंवार को एससीएसटी प्रकोष्ठ, अमित गुर्जर को सपा युवजन सभा, जयवीर सिंह को अधिवक्ता सभा, राम आशीष यादव को मजदूर सभा, महताब अली को शिक्षक सभा व राव मसीउल्ला को अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा राजेश शर्मा को गंगोह विधानसभा, देवेन्द्र उर्फ पप्पू को नकुड़ विधानसभा, सतनाम सिंह को रामपुर मनिहारान विधानसभा, रागिब अली को बेहट विधानसभा, राजिक अली को सहारनपुर देहात विधानसभा, नरेन्द्र सिंह को देवबन्द विधानसभा व परीक्षित सिंह को सहारनपुर नगर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि अफसर को रामपुर मनिहारान,शाहनवाज मलिक को बलियाखेडी, मोहम्मद अहतेशाम को नागल, सुमित त्यागी को देवबन्द, पिन्टू प्रधान को नानौता, रिफाकत प्रधान को गंगोह, सतीश प्रधान को नकुड़, दिनेश चौधरी को साढौली कदीम, मंसूब मलिक को मुजफ्फराबाद का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है।कार्यक्रम में चौधरी रूद्रसैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियोें को नियुक्ति पत्र सौंपकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img