Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सामंथा ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु लंबे वक्त से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। अदाकारा ने खुद इस बात का ऐलान कुछ वक्त पहले ही किया। अदाकारा ने बताया कि वो एक ऑटो इम्मयून बीमारी मायोसिटिस को झेल रही हैं। अब जब वो इस बीमारी से रिकवर कर रही हैं तब अदाकारा ने इसकी जानकारी फैंस को दी।

sam tha

इसके साथ ही फैंस को पता चला कि बीमारी से जूझते हुए भी उन्होंने अपनी फिल्मों यशोदा और शांकुलतम का डबिंग वर्क पूरा किया है। नागा चैतन्य से तलाक के ऐलान के बाद से ही अदाकारा सामंथा लगातार कई वजहों से खबरों में रही हैं। अब अदाकारा की बीमारी की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है।

samntha2

इस सबके बीच एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन एंटरटेनर फिल्म यशोदा की रिलीज का भी वक्त आ चुका है। ये फिल्म 11 नवंबर को देशभर में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया रिलीज फिल्म है। जिसमें अदाकारा सामंथा सरोगेट मदर का किरदार निभाती दिखेंगी।

इस फिल्म की रिलीज से पहले अब अदाकारा सामंथा ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट फैंस के साथ शेयर की है। अदाकारा ने लिखा, ‘बहुत नर्वन और एक्साइटेड हूं। एक दिन बाकी है। मेरे निर्देशकों, प्रोड्यूसर्स, कास्ट और पूरे क्रू को अच्छी वाइब्स चाहिए जो आपके फैसले के इंतजार में है। सभी उंगलियां और पैरों की उंगलियों को क्रॉस किया हुआ है। यशोदा कल आ रही है।’

samntha3

इस फिल्म में अदाकारा दमदार एक्शन करती दिखेंगी। फिल्म को हरि और हरीश की जोड़ी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को श्रीमूवीज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है। जो दर्शकों को खासा पसंद आया था। जिसके बाद से उम्मीद है कि ये फिल्म थियेटर्स पर धमाल करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img