Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सपा में भी टिकटों को लेकर उठापटक

  • वार्ड दस से घोषित प्रत्याशी से समर्थन वापस लिया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा में तो जिला पंचायत सदस्यों के टिकट को लेकर घमासान चल ही रहा है, वहीं सपा भी अब पीछे नहीं है। सपा ने वार्ड-10 से अपना प्रत्याशी 24 घंटे के अंदर ही बदल दिया। रविवार को प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया, लेकिन अगले ही दिन सोमवार को दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें वार्ड-10 के घोषित प्रत्याशी शादाब मढियाई से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया।

यह घोषणा सपा जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने की। शादाब के स्थान पर सपा जिलाध्यक्ष ने विजय राठी बडकली को सपा का समर्थन देने की घोषणा की है। वार्ड-10 पर सपा ने जाट कार्ड खेला है। क्योंकि मुस्लिम व जाटों का गठजोड़ बनाया जा रहा है। इसके अलावा सपा ने वार्ड-14 से सम्राट मलिक को प्रत्याशी बनाया है। सम्राट मलिक छात्र नेता है तथा सपा से जुड़े हुए हैं।

प्रदीप हुड्डा का रालोद में स्वागत

प्रदीप हुड्डा का सोमवार को रालोद के लालकुर्ती स्थित कार्यालय पर स्वागत किया गया। प्रदीप ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदीप हुड्डा की पत्नी सपना हुड्डा वार्ड-13 जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। उनको जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी भाजपा के विधायक संगीत सोम ने लड़ाया था। तक ये कहा जा रहा था कि प्रदीप हुड्डा को भाजपा की सदस्यता दिला दी है।

प्रदीप हुड्डा ने कहा कि यह उनकी पुराने घर रालोद में वापसी हुई हैं। इसके लिए उन्होंने रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर चौधरी यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, सुनील रोहटा, राहुल देव, डा. राजकुमार सांगवान, कमलजीत सिंह, एनुद्दीनशाह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img