Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सर्राफ को नशे में धुत कर 6.50 लाख रुपये की लूट

  • होश आने के तीन दिन बाद सदर थाने में सर्राफ ने दी लूट की तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोटद्वार के एक सर्राफ को ई-रिक्शा चालक ने शराब के नशे में धुत कर नदगी समेत 6.50 लाख रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गया। यही नहीं नशे में धुत होने के बाद ई-रिक्शा चालक ने सर्राफ को सड़क पर फेंक दिया। घंटों बाद सर्राफ को होश आया तो वह घंटाघर चौकी पहुंचा और लूट की जानकारी दी, लेकिन चौकी पुलिस ने सर्राफ को मामला देहली गेट का होने का बताकर वहां से टरका दिया। शनिवार शाम को सर्राफ सदर थाने पहुंचा और लूट की तहरीर दी।

जनपद पौढ़ी गढ़वाल के थाना कोटद्वार के मोहल्ला गंगादत्त जोशी मार्ग के रहने वाले सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि वह सर्राफ का काम करता है। जेवर खरीदने व उनकी सफाई कराने के लिए अक्सर मेरठ में आता-जाता रहता है। जिसके चलते वह 14 अप्रैल को भी शहर सर्राफा बाजार स्थित नील गली के जैन ब्रदर्स ज्वेलर्स के यहां से जेवर खरीदने आया था। सर्राफ ने बताया कि वहां से उसने करीब एक लाख रुपये के जेवर खरीदे और करीब 60 ग्राम जेवर की पॉलिश कराई।

वहीं उसके पास 2.50 लाख रुपये नगद थे। काम खत्म होने के बाद रात आठ बजे के करीब वह भैसाली बस अड्डे पर पहुंचा और वहां से कोटद्वार को जाने वाली बस का इंतजार करने लगा, लेकिन काफी देर तक बस का इंतजार करने के बाद जब बस नहीं मिली तो उसने एक ई-रिक्शा चालक से बस के बारे में पूछा तो उसने बेगमपुल से बस मिलने को कहा।

जिसके बाद वह ई-रिक्शा में बैठ गया, लेकिन ई-रिक्शा चालक उसे घंटाघर ले आया और वहां से उसने शराब खरीदी। इसके बाद वह जली कोठी से होते हुए बेगमपुल के लिए चला। बातों बातों में ई-रिक्शा चालक ने उसे शराब के नशे में धुत कर दिया और बच्चा पार्क के पास फेंककर उसका जेवर व नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घंटों बाद जब उसे होश आया तो वह बेगमपुल चौकी पहुंचा, जहां पर चौकी पुलिस ने उसे देहली गेट जाने को कहा।

सर्राफ सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि देहली गेट थाने पहुंचकर उसने घटना के बारे में बताते हुए अपने परिजनों को बुलाया। जिन्होंने उसका उपचार कराया। उपचार कराने के बाद सुरेंद्र वर्मा शनिवार शाम को सदर बाजार थाने पहुंचा और लूट की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img