- सरदार पटेल की जंयती पर हुआ तीन किलोमीटर दौड़ का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार बल्लभपटेल भाई की 145वी जयंती पर ग्राम देवीदास वाला बिजनौर में रनफोर युनिटि तीन किमी दौड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह,विशिष्ट अतिथि एसएचओ लव सिरोही मंडावर व पूर्व जिला मंत्री भाजपा जितेंद्र राजपूत रहे।
तीन किमी दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशु नजीबाबाद, द्वितिय स्थान हिमांशु नजीबाबाद व तृतीय स्थान आशीष बिजनौर ने प्राप्त किया। इन सभी प्रतियोगियों को मेडल ट्राफी और नगद धनराशि के देकर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडावर मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज अहलावत, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, विपिन्न कुमार, महावीर सिंह, अमित आदि रहे। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक राजपूत विनित राठी, महिपाल सिंह, नीरज राठी, भूपेंद्र राजपूत, प्रवेश राजपूत, शुभम राजपूत व मुख्य रूप से कपिल राजपूत व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

