Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेताओं की सरोहा खाप ने बंद की ऐंट्री, पहलवानों के समर्थन में बड़ा ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को हरियाणा में हुए एक पंचायत में एक बड़ा फैसला लिया गया। पहलवानों के समर्थन में कुरूक्षेत्र की जाट धर्मशाला में खापों की सर्व जातीय सर्व खाप पंचायत में पहलवानों के समर्थन में पंचायत चल रही है।

वहीं, दूसरी ओर सोनीपत के गांव राठधाना में हुई सरोहा खाप की 12 गांव की पंचायत ने बड़ा फैसला लेते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एंट्री पर बैन लगा दिया है।

सोनीपत के राठधाना गांव में 12 गांव की सरोहा खाप ने फैसला ल‍िया है क‍ि जब तक बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक बीजेपी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का गांव में घुसने पर बैन लगा द‍िया गया है।

गांव में आए तो सुरक्षा के जिम्मेदार भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद होंगे। गांव में किसी सभा की बात तो दूर किसी भी भाजपा नेता और कार्यकर्ता व भाजपा समर्थित पार्टी को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।

सरोहा खाप का कहना है क‍ि बृजभूषण शरण पर गंभीर धाराएं लगी हुई हैं। उसकी जल्द गिरफ्तारी होनी चाह‍िए और बेटियों को जल्‍द न्‍याय मिलना चाह‍िए।

आपको बता दें क‍ि 4 जून को सोनीपत के मुंडलाना में होने वाली महापंचायत सभी खापों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सरोहा खाप का कहना है क‍ि जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी और पूरी ताकत से निभाई जाएगी। उन्‍होंने कहा है क‍ि सरोहा खाप बेटियों के पूरी तरह से समर्थन में है।

आपको बता दें क‍ि 4 जून को पानीपत के मुड़लाना सर्वसमाज महापंचायत में पहुंचेंगे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, अंतराष्ट्रीय महिला पहलवान, यूपी से राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी व अन्य किसान नेता।

भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढूनी के आह्वान पर सर्वसमाज महापंचायत बुलाई जा रही है। सुधीर जाखड़ ने बताया क‍ि 4 जून को मुड़लाना किसान महापंचायत में होगा, सरकार के साथ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया।

उन्‍होंने कहा क‍ि जब रोम जल रहा था तो नीरो बांसुरी बजा रहा था। पानीपत ज‍िले से हजारों की संख्या में सर्वसमाज मुड़लाना में होने वाली पंचायत में भाग लेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img