जनवाणी ब्यूरो |
सरूरपुर: बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 की गई जांच के दौरान चार लोग पॉजिटिव पाए गए।जिनमें से दो सरूरपुर थाने के कांस्टेबल हैं तो एक मैनापूठी व एक जसड गांव के बताए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को टोटल 96 लोगों की सैंपलिंग की गई।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जायसवाल ने बताया कि सरूरपुर ब्लॉक में बुधवार को कुल 96 लोगों की सैंपलिंग की गई जिनमें से चार लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से दो सरूरपुर थाने के कांस्टेबल बताए गए हैं,तो एक-एक पॉजिटिव मैनापूठी व जसड गांव से हैं।
उन्होंने बताया कि सरूरपुर खुर्द गांव में एक ही परिवार के कई सदस्यों सहित पिछले 3 दिनों के भीतर लगभग एक आठ पॉजिटिव निकल चुके हैं। जबकि मैंनापूठी गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्य पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव कॉन्टैक्ट पर्सन को ट्रेस करके उनकी भी गुरुवार को सैंपलिंग इन कराई जाएगी। अभी तक सरूरपुर में 28 एक्टिव के बताए चल रहे है।

