Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

स्वास्थ्य और पोषण की जागरूकता के लिए साथिया केंद्र और साथिया कार्नर संचालित: पाठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए नागरिकों का शरीर और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम होना अति आवश्यक है, जिसकी नींव किशोरावस्था में पड़ती है। देश की कुल आबादी का पांचवां हिस्सा किशोरावस्था में है। किशोर मन के अपने पथ से विचलित होने की संभावना अधिक होती है। अज्ञानता और आत्ममुग्धता के कारण सही मार्ग और प्रेरणा नहीं मिलने पर भटकने की संभावनाएं अधिक होती हैं।

किशोरों की विशाल संख्या और उनमें स्वास्थ्य के प्रति समझ और स्वस्थ रहने की आदत के विकास के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा साथिया केंद्र संचालित की जा रही है।यह कार्यक्रम सभी किशोरों को उनके स्वास्थ्य और सेहत के बारे में सूचित करके और जिम्मेदारी से निर्णय लेने के योग्य बनाकर उनकी क्षमताओं का उपयोग करने के काबिल बनाता है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि किशोर किशोरियों को परामर्श एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से प्रदेश के 32 जनपदों में चिकित्सालय स्तर पर एवं 25 उच्च प्राथमिकता के जनपदों में जनपद चिकित्सालय स्तर के अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कुल 328 किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, इन्हें अब ष्साथिया केंद्रश् कहा जाता है। साथिया केंद्र अंतर्गत गंभीर कुपोषण का उपचार सामान्य आरटीआई एसटीआई समस्याओं का उपचार मासिक धर्म संबंधी विकारों का उपचार, पुरुषों और महिलाओं की यौन चिंताओं के लिए उपचार, मानसिक स्वास्थ्य सेवा अवसाद का प्रबंधन, गैर संचारी रोगों और अन्य सामान्य बीमारियों का उपचार, दुर्घटनाओं और हिंसा से संबंधित चोटों का प्रबंधन, लड़कियों के बीच यौन दुर्व्यवहार का प्रबंधन, मादक पदार्थ के दुरुपयोग का प्रबंधन व उच्च संचारी रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक,कार्डियो- संवहनी रोगों और मधुमेह का उपचार की सेवाएँ उपलब्ध हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि किशोर-किशोरियां अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए प्रायः सरकारी अस्पतालों में संचालित साथिया केन्द्रों अथवा अन्य सुविधाओं का प्रयोग करने में हिचक महसूस करते हैं और अपनी बातें या अपनी समस्याओं पर खुलकर बातचीत नहीं कर पाते हैं। इस हिचक के दृष्टिगत प्रदेश में पहली बार जनपद के इंटर कॉलेजों में साथिया कॉर्नर स्थापित किये जाने की योजना है। प्रथम चरण में 18 मण्डलीय जनपदों के शहरी क्षेत्रों में सरकारी अनुदान एवं मान्यता प्राप्त दो माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक साथिया कार्नर स्थापित किये जाने हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img