Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

पलवल में स्कूल बस और ऑटो में भिड़त, पांच की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा के पलवल जिले से एक बड़ा सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रसुलपुर रोड स्थित गांव होशंगाबाद के पास स्कूल बस और ऑटो के बीच जबरदस्त भिड़त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बता दें कि परिवार गांव असावटा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। मृतक गांव सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो को तेज झटका लगा और उसमें सवार 10 लोग इधर-उधर गिर गए। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रमोद(25), मोहरपाल(30) ऑटो चालक, अंजलि(17), चारुल(14), यशिका(7) शामिल हैं।

वहीं राजकुमारी, सुमन, दीपिका, महक और मोनिका गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 7.30 से 8.00 बजे के बीच हुई। हादसे के वक्त बस काफी तेजी से आ रही थी और उसने सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मारी जिसमें ऑटो पलट गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img