Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Rajasthan News: कोटा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी,हादसे में 4 बच्चे घायल,उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को कोटा से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, शहर के नांता थाना क्षेत्र में स्कूली बस पलट गई। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, लोगों ने बस में फंसे बच्चों को कांच तोड़कर बाहर निकाला। बस में 30 बच्चे सवार बताए। जिनमें 4 बच्चे गंभीर घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। सुभाष नगर में स्थित सत्यम स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में 40-50 बच्चे सवार थे।

तभी ट्रेचिंग ग्राउंड से पहले करणी नगर चौराहे पर अचानक स्कूल बस पलट गई। सड़क से 5-6 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद को दौड़े। कांच तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।

सूचना पर में भी मौके पर गया। नांता पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में कुछ बच्चों को ज्यादा चोट लगी बताई। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था। स्टेयरिंग फेल होना हादसे का कारण बताया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img