Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: किठौर में स्कूल बस पलटी, 12 बच्चे चोटिल

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: सारंगपुर से बच्चे लेकर आसिफाबाद जा रही स्कूल बस सालौर नहरपुल के पास क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में 12 बच्चे चोटिल हो गए। इनमें एक को गंभीर चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोटिलों को उपचार के भिजवाया।

हादसा बुधवार सुबह 7:30 बजे हुआ। परीक्षितगढ़ के आसिफाबाद स्थित पंडित राजपाल शर्मा पब्लिक स्कूल का बस चालक शादाब किठौर के सारंगपुर खादर से 30 बच्चे भरी बस लेकर स्कूल जा रहा था। मध्य गंगनहर पटरी पर सालौर रसूलपनाह पुल के पास बस का एक्सल टूटकर दायी तरफ का पहिया निकल भागा। जिससे बस पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और 112 पर सूचना देते हुए बस में बंद बच्चों को बामुश्किल बाहर निकाला।

हादसे में 4 से 16 वर्ष के 12 बच्चे घायल हुए हैं। जिनमें चालक की सगी भतीजी मस्करा 16 को ज्यादा चोट है। सूचना पर साईफन चौकी इंचार्ज विरेंद्र सिंह इंस्पेक्टर प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मस्करा को अस्पताल भिजवाकर मामूली चोटिलों को स्थानीय चिकित्सक के पास भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने बस को जेसीबी से खिंचवाकर साईफन चौकी पर पहुंचा दी है। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि बस पलटी है। उसमें कुछ बच्चे चोटिल हुए हैं। एक बच्ची को ज्यादा चोट है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img