Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

बस की चपेट में आकर स्कूली छात्रा घायल

  • गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर किया रेफर

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: भूतपुरी अफजलगढ़ मार्ग पर राजकीय आदर्श जनता इंटर कालेज शाहपुर जमाल के सामने स्कूल से पेपर देकर वापिस लौट रही छात्रा रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों की मदद से निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने छात्रा की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

गांव चतरपुर निवासी राखी रानी पुत्री खुशीराम सिंह राजकीय आदर्श जनता इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल में कक्षा 10वीं प्री बोर्ड हिंदी का पेपर देकर स्कूल से घर पैदल लौट रही थी। अचानक स्कूल के सामने अफजलगढ़ की ओर से धामपुर जा रही रुद्रपुर डिपो की बस की चपेट में आकर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

बेहोशी की हालत में उसे भूतपुरी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां पर छात्रा की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही काफी देर तक स्कूली बच्चों ने बस को रोके रखा, लेकिन मौका पाते ही बस चालक बस लेकर रफूचक्कर हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img