जनवाणी संवाददाता |
तितावी: बाइक व स्कूटी की आमने सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
बघरा के काजीखेड़ा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान नीरज पुत्र फैरू सिंह निवासी भरतिया कालौनी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

