Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

जनवाणी संवाददाता |

तितावी: थाना क्षेत्र के बघरा के पुराना बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार टक्कर की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बुधवार सुबह तितावी निवासी 34 वर्षीय विनित पुत्र राजसिह अपनी पत्नी मीनू के साथ लेकर बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था तथा इसी दौरान नंगला नूनाखेडा निवासी 25 वर्षीय नितिन पुत्र सुरेन्द्र, विक्की पुत्र कुंवरपाल व सचिन पुत्र ओमपाल अपनी-अपनी बाइकों पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जब उक्त सभी लोग प्रातः 9ः45 बजे बघरा के पुराना बस स्टैंड से आगे मुरादपुरा पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उक्त बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद सभी लोग उछलकर सड़क व गहरे गड्ढे में जा गिरे। हादसा इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से जोरदार आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया है कि विनित, नितिन व विक्की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी, बघरा चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने विनित, नितिन, विक्की सहित मीनू को भी मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल सचिन की भी मौत हुई बताई जा रही है। हादसे के बाद शामली-मुजफ्फरनगर रोड पर वाहनों की लम्बी-लम्बी लाइनें लग गई। हादसे की सूचना पाते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक अनीस को हिरासत में ले लिया।

हादसे का कारण

बताया गया है मुरादपुरा पुलिया के पास जिस समय हादसा हुआ उस समय हरियाणा रोडवेज बस शामली की तरफ से तेजी से आ रही थी। हरियाणा रोडवेज चालक ने तेज गति में ही सामने से आ रहे ट्रक के सामने कट मार दिया। जिस कारण ट्रक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और वह सामने से आ रही बाइकों को टक्कर मारते हुआ आगे निकल गया। जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img