Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी ऋचा

जनवाणी ब्यूरो । 

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऋचा भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में ऋचा ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उन्होंने वेदा कृष्णमूर्ति का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। हालांकि, ऋचा की रिकॉर्ड पारी भी भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सकी और यह मैच भी टीम इंडिया 63 रन से हार गई। इस हार के साथ ही भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से पीछे हो चुका है।

भारत के लिए छठें नंबर पर बल्लेबाजी करने आई ऋचा ने विस्फोटक अंदाज में खेलना शुरू किया और सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और चार छक्के निकले। हालांकि, अपना अधर्शक पूरा करने के बाद ही वे जेन्सन की गेंद पर अमीलिया केर को कैच देकर पवेलियन लौट गईं।

जब ऋचा बल्लेबाजी के लिए आई थीं, तब भारत का स्कोर 19 रन पर चार विकेट था और 4.4 ओवर हो चुके थे। वहीं जब ऋचा पवेलियन लौटीं तो भारत का स्कोर 12.5 ओवर में 96 रन हो चुका था।

वनडे में भारत के लिए सबसे तेज अधर्शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 गेंद में अर्धशतक लगाने वाली ऋचा ने वेदा कृष्णमूर्ति को पीछे छोड़ा है। ऋचा ने 52 रन की पारी खेली। वहीं वेदा कृष्णमूर्ति ने फरवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने 70 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी सीरीज में सब्बीनेनी मेघना, वेदा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई थीं। उन्होंने 33 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए थे। मेघना ने इस पारी में 61 रन बनाए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img