जनवाणी संवाददाता |
गंगोह: राम कृष्ण मेहता इण्टर काॅलेज में चल रहे 3 दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर के दूसरे दिन स्काउट-गाइड को विभिन्न क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन कमीश्नर स्काउट अनिल कुमार भारद्वाज, जिला संगठन कमिश्नर गाइड दीपमाला चैधरी, सुमन मेहता तथा गाईड कैप्टन मोनिका शर्मा, स्काउट प्रभारी नैन कुमार ने ध्वजारोहण के साथ स्काउट गाइड का ध्वजगान कर किया।
दूसरे दिन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्काउट-गाइड के रूप में प्रतिभाग कर प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर बनाना, हाइक, खोज के चिन्ह, पत्थर, पेड, पहाड के चिन्ह, मीनार बनाना, टैंट बनाना, भोजन बनाने की विधि और तरह-तरह की पट्टियां बनाना, प्रार्थना, झण्डा गीत, नियम प्रतिज्ञा, इतिहास, बांया हाथ मिलाना, सैल्यूट, तालियां, ध्वज शिष्टाचार तथा विभिन्न प्रकार के गाने, गीत, लोकगीत आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर का संचालन जिला संगठन कमीश्नर स्काउट अनिल कुमार भारद्वाज तथा जिला संगठन कमिश्नर गाइड दीपमाला चैधरी ने संयुक्त रूप से किया।
——————–

