Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

मोदी सरकार ने सबसे अच्छा बजट पेश किया:डॉक्टर महेन्द्र सैनी

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र सैनी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा पेश हुए बजट मे सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है यह बजट बहुत सराहनीय है।उन्होंने कहा कि मोदी- योगी की भाजपा सरकारों ने देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहाकर बुलंदियों पर पहुंचाने का कम किया हैं।

मंगलवार को बेहट मे वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ़ बोबी के फार्म पर आयोजित अमृत काल बजट संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने बजट पर चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज तक जितने भी बजट पेश किये गये है ये मोदी सरकार का सबसे अच्छा बजट पेश किया गया है इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है उन्होंने कहा कि ये बजट गरीब मजदूर किसान व व्यापारी के सपनो को साकार करने वाला नजर आ रहा है केंद्र सरकार ने अपने एजेंडे में किसान को आगे रखा है किसानो कि आय बढ़ाने के लिये हमेशा आगे रखा गया है।

कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि आज देश व प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल व तरक्की कर रहा है दोनो सरकारे आम लोगों के लिए ढेरो कल्याणकारी योजनाए चला रही है। उन्होंने कहाआगामी 2024 के चुनाव में भाजपा की केंद्र में फिर से सरकार बनेगी।वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पेश किए गए बजट को सभी वर्गों के लिए हितकारी बताया।कार्यक्रम संयोजक व युवा भाजपा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ़ बॉबी ने पेश किये गये बजट को आम जन के लिए फायदेमंद बताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के युवा नेता सुनील राजदेव उर्फ़ बिट्टू मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा,साढौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, शाकुंभरी मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान, मुजफ्फराबाद मंडल अध्यक्ष लौकेश त्यागी,पूर्व प्रधान व भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता, जिला मंत्री सोहन मुखिया,राकेश गाबा,ओ बी सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह एडवोकेट, पंडित मुरारी झा पूर्व सभासद मिर्जा फजलूरहमान, युवा मंडल अध्यक्ष उज्जवल कांबोज, अमित अग्रवाल, गौरव शर्मा, अखिलेश बंसल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बिजेंद्र सैनी,हबीबरहमान आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट करते हुए बजट कि सराहना की । कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल ने किया ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img